Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस की वैक्सीन पर अमेरिका को मिली बड़ी कामयाबी, सफल रहा मानव ट्रायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस दुनियाभर में तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अब तक इस बीमारी से 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया के कई देश इस जानलेवा वायरस की वैक्सीन ढूंढने में लगे हैं।

लेकिन किसी के भी हाथ कोई ठोस नतीजा नहीं लगा है। इस बीच अमेरिका की कंपनी मॉडर्ना ने एक खुशखबरी दी है। कंपनी का दावा है कि 8 लोगों की दी गई दवा के डोज के नजीजे अच्छे आए हैं।

अमेरिका की यह पहली वैक्सीन है जिसका टेस्ट लोगों पर किया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका की यह पहली वैक्सीन है जिसका ट्रायल इंसानों पर किया गया। मार्च के शुरुआत में आठ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी। सभी लोगों को वैक्सीन के 2 डोज दिए गए थे।

दवा कंपनी का कहना है कि वैक्सीन सुरक्षित मालूम पड़ती है और वायरस के खिलाफ इम्यून रेस्पॉन्स पैदा करती नजर आती है। कंपनी के इस दावे के बाद शेयर बाजार में उसके स्टॉक के दाम में काफी उछाल देखने को मिला।

हालांकि, कंपनी ने ट्रायल के दौरान सिर्फ स्वस्थ वॉलेंटियर्स को वैक्सीन की खुराक दी थी। इन लोगों के शरीर में जो एंटीबॉडी मिले, लैब में इंसानों के सेल्स पर उनका परीक्षण किया गया। इस दौरान देखा गया कि एंटीबॉडी वायरस को बढ़ने से रोक पा रहे हैं।

वैक्सीन दिए जाने के बाद लोगों में एंटीबॉडीज का जो स्तर पाया गया वह करीब उतना ही था जितना कि कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों में होता है। हालांकि, वैक्सीन के बारे में अब तक सीमित जानकारी होने की वजह से अब भी इसके सफल होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

मानव ट्रायल के पहले फेज में मिली सफलता के बाद कंपनी अब दूसरे चरण में 600 लोगों पर इस दवा का ट्रायल करने जा रही है। इसके बाद तीसरे चरण में कंपनी का हजार से ज्यादा लोगों पर ट्रायल करने का इरादा है। कंपनी का कहना है कि परिणाम अगर सकारात्मक रहते हैं तो साल के अंत या अगले साल की शुरूआत तक यह वैक्सीन बड़े पैमाने पर उपलब्ध हो सकती है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending