Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़कर हुए 1 लाख के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस  के मामले भारत में 1 लाख के पार चले गए हैं। जबकि देश में 3 हजार से ज्यादा लोग की कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, “देश भर में कुल 1 लाख 1 हजार 137 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से संक्रमित हुए है, जबकि महामारी के चलते 3 हजार 163 लोगों की मौत हुई है।”

मंत्रालय ने आगे कहा, “वर्तमान में कुल 58 हजार 802 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 39 हजार 173 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।”

देश मे अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम अभी भी कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या मंगलवार सुबह तक 2 हजार 484 पहुंच गई। इनमें से 1 हजार 552 लोग को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया, जबकि संक्रमण के कारण यहां 50 मौतें हुईं।

असम में अब तक 107 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हुए। इनमें से दो की मौत हुई और 41 को डिस्चार्ज किया गया है। उधर, बिहार में मंगलवार सुबह तक 1 हजार 391 लोग इस वायरस की चपेट में आए, जिनमें से 9 की मौत हुई और 494 को डिस्चार्ज किया गया। चंडीगढ़ में 196 मामले सामने आए हैं, 54 को डिस्चार्ज किया गया और तीन की यहां मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 93 मामले सामने आए हैं, यहां 59 को डिस्चार्ज किया गया है। इस बीच दादर नगर हवेली में सिर्फ एक मामला सामने आया है।

राजधानी दिल्ली में आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह तक यहां 10 हजार 54 लोग वायरस से पीड़ित थे, जिनमें से कुल 4 हजार 485 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 168 लोगों की यहां मौत हुई है। उधर, गोवा में सिर्फ 38 मामले सामने आए हैं, इनमें से भी 7 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

गुजरात में यह आंकड़ा 11 हजार 745 पहुंच चुका है। राज्य में महामारी के चलते 694 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि उपचार के बाद 4 हजार 804 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending