Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इस देश ने किया कमाल, तीन दवा मिलाकर 84 मरीजों को जल्द कर दिया ठीक!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैलकर तबाही मचा रहा है। इस वायरस से अब तक 2 लाख 79 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

तेजी से फैलने वाले इस वायरस को रोकने के लिए दुनिया के कई देश दिन रात वैक्सीन बनाने पर शोध कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इस खतरनाक बीमारी का सटीक इलाज नहीं मिल सका है।

इस बीच हॉन्ग कॉन्ग से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां अस्पतालों में डॉक्टरों ने तीन दवाओं के मिश्रण से कुछ मरीजों को तेजी से ठीक किया है। इस दवा से ठीक हुए मरीजों और चिकित्सा पद्धति की यह रिपोर्ट द लैंसेंट में प्रकाशित हुई है।

हॉन्ग कॉन्ग के 6 सरकारी अस्पतालों में हॉन्ग कॉन्ग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने कोरोना वायरस से संक्रमित 127 मरीजों पर दवाओं का ट्रायल किया। इनमें 86 को तीन दवाओं का मिश्रण दिया गया जबकि 41 को सामान्य दवाओं के साथ एक अन्य दवा का मिश्रण।

जिन 86 मरीजों को तीन दवाओं का मिश्रण दिया गया वो 7 दिन में ठीक हो गए। जबकि, दूसरा ग्रुप उस समय भी इलाजरत था। हालांकि तीन दवाओं का ये मिश्रण उन मरीजों को दिया गया था जो कोरोना वायरस की वजह से गंभीर रूप से बीमार नहीं थे।

बता दें कि डॉक्टरों ने लोपिनाविर-रिटोनाविर (ब्रांड नेम- कालेट्रा), दूसरी दवा रिबाविरिन (Ribavirin) और तीसरी दवा इंटरफेरॉन बीटा-1बी  जो इंजेक्शन है इसके मिश्रण से लोगों का इलाज किया जो कारगर साबित हुई।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending