प्रादेशिक
कोमा में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी, हालत नाजुक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (74) की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वे कोमा में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील खेमका के अनुसार, उनके मस्तिष्क में कुछ समय से ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा है, जिससे मस्तिष्क को नुकसान हो रहा है।
इस स्थिति को हाइपोक्सिया कहा जाता है। जोगी की न्यूरोलॉजिकल गतिविधियां लगभग शून्य हैं। हालांकि उनके दिल की धड़कन सामान्य है और रक्तचाप दवाओं द्वारा नियंत्रित है।
जोगी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएएस) की नौकरी छोड़ कर राजनीति में प्रवेश किया था और इस समय वह मरवाही क्षेत्र से विधायक हैं।
वह छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बनें, जब सन् 2000 में इसे मध्य प्रदेश से अलग कर नया राज्य घोषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2003 में विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस को हराया। कांग्रेस नेताओं के साथ मतभेदों के कारण 2016 में जोगी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया और इसके प्रमुख बनें।
प्रादेशिक
प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आज पुण्यतिथि है। ऐसे में देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। सीएम योगी ने ट्वीट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शुचिता, सादगी एवं पारदर्शिता की साकार मूर्ति, भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष एवं स्वाधीन भारत के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
बता दें कि सादगी की मिसाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व हर किसी को हमेशा से प्रभावित करता रहा। डॉ. प्रसाद ने कई मिसालें देश के सामने रखी थीं। उन्हें राष्ट्रपति के रूप में जितना वेतन मिलता था, उसका आधा वो राष्ट्रीय कोष में दान कर देते थे।
-
आध्यात्म4 days ago
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक
-
लाइफ स्टाइल2 weeks ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
इस देश में हर महीने मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस देश पर दिखने लगा वैक्सीन की 2 डोज का असर, 94% मामले घटे
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
पृथ्वी की इन चार जगहों पर होती है आग की बारिश, रहता है सबसे ज्यादा तापमान
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
श्रीलंका ने भारत को खुश करने के लिए संसद में इमरान का भाषण किया रद्द
-
खेल-कूद2 weeks ago
आखिरी 2 टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट