Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना से अमेरिका में हुई तबाही के बीच आई ये राहत भरी खबर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है। यह वायरस अब तक 50 हजार से ज्यादा अमरेकी लोगों की जान ले चुका है। वहीं, 9 लाख से ज्यादा लोग इससे अभी भी जूझ रहे हैं।

इस बीच अमेरिका से एक पॉजिटिव खबर भी सामने आई है। पिछले 24 घंटों यहां मौत के आंक़ड़ों में कमी देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अमेरिका में 1258 लोगों की मौत हुई।

पिछले तीन हफ्तों में यह अमेरिका में हुई सबसे कम मौत है। कोरोना से दुनिया भर में हो रही मौतों पर नजर रखने वाली संस्था जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

इससे पहले गुरुवार को यहां 24 घंटे में कोरोना वायरस से 3176 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन अगले ही दिन इसमें बड़ी कमी नजर आई है जो राहत की खबर है। अमेरिका में रिकॉर्ड किए गए मौत के आंकड़े दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

अमेरिका में इस वायरस को रोकने के लिए कई तरह के शोध चल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा की कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की वकालत कर चुके हैं लेकिन ताजा शोध में यह दवा मरीजों के लिए घातक साबित हुई है।

वहीं, अमेरिका में इसकी वैक्सीन पर भी काम तेजी से चल रहा है। यहां वैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू हो चुका है। अगर यह ट्रायल लोगों पर सफल होता है तो इस वायरस से लोगों को जल्द ही निजात मिल सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending