Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकड़े, 24 घंटे में संख्या हुई इतनी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आईसीएमआर मंगलवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान यह जानकारी दी गई कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1211 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICMR ने कहा कि कल हमने बताया कि हमारे पास किट हैं जो 6 सप्ताह तक चल सकती हैं। हमें आरटी-पीसीआर किट के लिए एक और किस्त मिली है जो संख्या में पर्याप्त है।

इसके अतिरिक्त, हम RT-PCR  के लिए लगभग 33 लाख किट के करीब ऑर्डर कर रहे हैं और 37 लाख रैपिड किट के किसी भी समय आने की उम्मीद है।

वहीं टेस्टिंग को लेकर ICMR ने कहा कि अब तक 2 लाख 31 हजार 902 टेस्ट किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 179 मरीज इलाज के ठीक हुए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending