Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में कोरोना कहर, न्यूयॉर्क ने कई देशों को छोड़ा पीछे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में फैल चुका कोरोना वायरस अमेरिका में सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में यह खतरनाक वायरस हर दिन हजारों लोगों की जान ले रहा है।

हर दिन यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक न्यूयॉर्क सक्रमित लोगों के मामले में कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। यहां चीन और ब्रिटेन से भी ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

रविवार को यह आंकड़ा 1 लाख के पार चला गया। वहीं, अगर पूरे अमेरिका की बात करें तो यहां 5 लाख से अधिक लोग कोविड-19 वायरस की चपेट में हैं।

जबकि इस वायरस से अबतक अमेरिका में 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वाशिंगटन स्थित यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग’ के हवाले से कहा है कि इसके साथ ही अमेरिका अब दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामलों और मौतों का सामना करने वाला देश बन गया है। न्यूयॉर्क राज्य देश में महामारी का केंद्र बन चुका है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending