Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना से जंग में आगे आए नक्सली, नहीं करेंगे सैनिकों पर हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है। चीन के वुहान शहर से निकलकर अब तक इस वायरस ने लगभग 70 हजार लोगों की जान ले ली है। भारत में भी यह वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। देश में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब 4 हजार के पार पहुंच गई है।

वहीं, 109 लोगों की इससे जान जा चुकी है। इस बीच नक्सलियों ने कोरोना वायरस के कारण बड़ा ऐलान किया है। नक्सलियों ने देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सैनिकों पर हमला नहीं करने का फैसला किया है।

नक्सलियों की ओर से इस संबंध में एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कोरोना संकट को देखते हुए सुरक्षाबलों पर कोई भी हमला नहीं करने की बात कही गई है।

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओ) की मलकानगिरी, कोरापुट और विशाखा डिवीजन कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मानवता पर मंडराते इस खतरे को देखते हुए वे सुरक्षाबलों को निशाना नहीं बनाएंगे। पार्टी के डिविजनल सेक्रेटरी कैलासम ने इस संबंध में लिखित और ऑडियो बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी है।

कैलासम ने साथ ही यह भी कहा है कि यदि सुरक्षाबलों ने उनपर हमले किए, तो वे जवाबी हमला करेंगे। नक्सलियों ने लॉकडाउन और लाइट बंद कराने के अभियान को लेकर सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि संकट के इस समय में भी लोगों को पीड़ित होने दिया जा रहा है। मदद नहीं मिल पा रही है।

नेशनल

सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें तत्काल ऐसे लोगों को गोली मारने का कानून बना देना चाहिए।

कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सिद्दारमैया मुख्यमंत्री हैं। जमीर अहमद ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग है, बल्कि इससे पहले कर्नाटक के कृषि मंत्री ने भी इसी तरह की बात की थी।

पिछले दिनों कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों से निपटने के लिए कानून की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में भारत विरोधी नारे लगाने और गलत बोलने या फिर पाकिस्तान के समर्थन में वाले लोगों के खिलाफ शूट एट साइट कानून लागू होना चाहिए।

Continue Reading

Trending