Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बरेली में लोगों पर कैमिकल छिड़काव पर भड़के कपिल सिब्बल, कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरों के उपर केमिकल छिड़काव वाली घटना पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। मंगलवार को कांग्रेस ने सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि वह भारत का निर्माण करते हुए मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट में लिखा, “कीटाणुनाशक स्प्रे, अब समय आ गया है हमारी राजनीति को सैनेटाइज करने का ना कि प्रवासी श्रमिक जो बरेली पहुंचे थे।

वे कारखानों, फसलों की कटाई, रेस्तरां, होटलों में, निर्माण परियोजनाओं, राजमार्गों और घरों में काम करते हैं। वे भारत का निर्माण करते हैं, उनके साथ सम्मान के साथ पेश आना चाहिए।”

जिले में आने के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बरेली में प्रवासी मजदूरों पर कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया।

हालांकि, आलोचना का सामना करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे उन लोगों को इलाज मुहैया कराएं, जिन्हें रविवार को सोडियम हाइपोक्लोराइट के साथ छिड़काव किया गया था।

जिला मजिस्ट्रेट ने एक ट्वीट में स्वीकार किया कि नगर निगम और दमकल कर्मियों ने अपने स्वच्छता अभियान में अति उत्साही हो गए और लोगों पर रासायनिक छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending