Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना पर प्यार पड़ा भारी, प्रेमी से मिलने भारत पहुंच गई ऑस्ट्रेलियाई लड़की

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ‘प्यार किया तो डरना क्या’ मुगल-ए-आजम के इस गाने को एक महिला ने सही साबित कर दिया है। दरअसल, कोरोना की वजह जहां एक ओर लोग सफर करने से बच रहे हैं वहीं एक ऑस्ट्रेलियन महिला बिना सोच समझे अपने 17 साल के प्रेमी से मिलने भारत पहुंच गई। 37 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला जब कोलकाता से रानीखेत एक्सप्रेस से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची तो महिला को देखकर रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

आनन-फानन में रेलवे मेडिकल स्टाफ से महिला की स्क्रीनिंग कराई गई। महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह नैनीताल में अपने प्रेमी से मिलने जा रही है। सूचना पर नैनीताल पंगोट से उसका 17 साल का प्रेमी उसे ले जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गया। युवक ने महिला का पति होने की बात को नकार दिया और अपनी गर्लफ्रेंड बताया।

डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची और उस विदेशी महिला को हल्द्वानी में ही क्वारंटीन कर दिया गया। हालांकि महिला ने दावा किया है कि वह पिछले साल से ही भारत में है। महिला का कहना है कि वह बनारस से एक अन्य साथी के साथ मुरादाबाद तक पहुंची जिसे मुरादाबाद में रोक लिया गया।

युवक ने अधिकारियों को बताया कि वह गोवा में एक होटल में शेफ का कार्य करने के दौरान उससे मिला था। इसके बाद कोलकाता में भी काफी मुलाकातें हुईं और दोनों के बीच प्यार हुआ। प्रशासन और पुलिस इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।

मालूम हो कि दुनिया इस वक्त कोरोना के संकट से जूझ रही है। भारत में भी पैनिक है, हालांकि, अभी भी यहां हालात वैसे नहीं बिगड़े हैं जैसे इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों में हैं। पूरे देश में लॉकडाउन हो रहा है। इसके बावजूद महिला का इस तरह प्रेमी से मिलने पहुंचना हैरान करने वाला है।

 

 

 

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending