Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल के दो कॉलेज की दीवारों पर लगाए गए विवादित पोस्टर, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading

केरल के दो कॉलेज मलमपुझा में गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज, थालास्सेरी के गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज की दीवारों पर विवादित पोस्टर को चिपकाने का मामला सामने आया है। इन पोस्टरों में कुछ ऐसा लिखा है जिनको सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इन पोस्टरों में “भारत मेरा देश नहीं है” लिखा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्टरों में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का नाम लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पोस्टर्स इन दो कॉलेज के बाहर लगा हुआ था। जिसमें साफ़-साफ लिखा था कि यह भारत मेरा देश नहीं है। ये भयानक लोग मेरे भाई-बहन नहीं हैं। मैं इस तरह के देश से प्यार नहीं करता।

इसकी वर्तमान स्थिति में, मैं कोई गर्व नहीं करता। भारत में वर्तमान स्थिति में इन आतंकवादियों के साथ रहने में मुझे शर्म महसूस होती है। थालास्सेरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 के तहत घटना में मुकदमा दर्ज किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending