Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दक्षिण त्रिपुरा में एक बर्बरतापूर्ण घटना सामने आई है, जिसमें 30 साल के व्यक्ति ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपी कछला त्रिपुरा को पुलिस ने गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि गोमती जिले के घोरकप्पा गांव में जब पीड़िता, कछला त्रिपुरा की बेटी के साथ उसके आंगन में गुरुवार को खेल रही थी तो आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी।

उसने बाद में लाश को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने कहा, “आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई बार दुष्कर्म करने के बाद बच्ची का गला घोंट दिया और जंगल में फेंक दिया।” पीड़िता कछला त्रिपुरा के बेटी की दोस्त थी।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending