Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मशहूर एक्टर का मुंबई में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Published

on

Loading

मुंबई। बंगाली फिल्म के चर्चित अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का मंगलवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

61 वर्षीय अभिनेता की पत्नी और एक बेटी है। बेटी से मिलने के लिए ही वह वहां गए थे। पॉल का जुहू के एक अस्पताल में निधन हुआ। उन्होंने सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली।

पॉल वर्ष 2009 और 2014 में कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले वह वर्ष 2001 और 2006 में दो बार अलीपुर सीट से जीतकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य बने थे। तापस पॉल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं अदा कर बंगाली सिनेमा प्रेमियों के दिल में एक खास स्थान बनाया है।

दादर कीर्ति (1980), साहेब (1981), भालोबासा भालोबासा (1985), गुरुदक्षिणा (1987) और अनुराग चोयन (1986) उनकी हिट फिल्मों में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending