Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, दारुल उलूम को बताया आतंक की गंगोत्री

Published

on

Loading

लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का विवादित बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री कहा। इसके साथ ही मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश का इशारा किया। हालांकि, दिल्ली विधानसभा के चुनाव में महज 8 साटें पाने को उन्होंने चूक बताया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने देंगे। दिल्ली की हार पर गिरिराज ने कहा कि अगर चूक ना होती तो हम जीती बाजी हारते नहीं।

देवबंद के देवीकुंड में महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम के स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से मिलने आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह नागरिकता कानून के विरोध में धरना नहीं कर रहे हैं।

यह देश में खिलाफत आंदोलन कर रहे हैं। शाहीन बाग में शरजील इमाम जैसा पढ़ा लिखा शख्स कह रहा है कि हम भारत से असम को काट देंगे, फिर हम इनको मजबूर करेंगे और इस्लाम स्टेट बनाएंगे।

 

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में घर से मिले मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, कैश और गहने गायब

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद आज डबल मर्डर से दहल गया। यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कालोनी के एक घर से मां-बेटे की लाशें मिली हैं, जो बेड पर खून से सनी हालत में पड़ी थीं। वहीं जांच में पता चला कि घर में रखने गहने और कैश गायब हैं। यशोदा के पति हरि नारायण की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटा बिजेंदर दिव्यांग था।

घटना मकान की दूसरी मंजिल पर हुई है। बाकी परिवार तीसरी मंजिल पर सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण, परिवार के साथ रहती थीं।

यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंद्र का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। सुबह यशोदा और उसके बेटे बिजेंद्र का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला।

दोनों लहूलूहान पड़े थे। धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिवार का आरोप है कि हत्यारे घर में घुसे और यशोदा और बिजेंद्र की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending