Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली चुनाव नतीजेः प्रशांत किशोर का रिएक्शन आया सामने, कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त के साथ सत्ता में दोबारा लौटती दिख रही है।

सत्ताधारी पार्टी AAP रुझानों में 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं बीजेपी के खाते में 12 के आस-पास सीटें जाती दिख रही हैं। पिछले चुनाव में खाते भी नहीं खोल पाई कांग्रेस इस बार भी खाता खोलती नहीं दिख रही है।

आप को रूझानों में बहुमत मिलता देख AAP के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने ट्वीट दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने लिखा, भारत की आत्मा की रक्षा में साथ देने के लिए दिल्ली की जनता का आभार।

दिल्ली से सांसद  गौतम गंभीर ने कहा कि हार की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को शायद हम भरोसे में नहीं ले पाए लेकिन हमारे प्रयासों में कोई कमी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि केजरीवालजी से उम्मीद है कि वो दिल्ली को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। गंभीर ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को और मेहनत की जरूरत है और हमें जमीन पर उतरकार काम करना होगा।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending