Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजद व जदयू का जन्म ही एक दूसरे का विरोध के लिए हुआ है: प्रशांत किशोर

Published

on

Prashant Kishor

Loading

गोपालगंज। बिहार में जन सुराज यात्रा लेकर निकले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने गोपालगंज पहुंचकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि उन्हें कहीं न कहीं डर और विश्वास दोनों था कि 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत कर आएगी।

PK ने आगे कहा इसके बाद दिल्ली में शपथ लेने के बाद भाजपा सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री को बदलेगी, क्योंकि पार्टी अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ना चाहती थी। इसी डर से नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चले गए। सीएम मार्च 2022 में मुझसे दिल्ली में मिले थे और उनसे लंबी बातचीत हुई थी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को राजद से कोई प्रेम नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि राजद नीतीश कुमार को जानती नहीं है। नीतीश कुमार हर मायने में दिल्ली में भाजपा के साथ हैं। नीतीश कुमार का भाजपा में जाने का रास्ता खुला रहे, इस कारण उन्होंने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति बनाकर एक खिड़की खोल रखी है।

महागठबंधन में बिखराव होना तय

राजद और जदयू पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इन दोनों पार्टियों का जन्म ही एक दूसरे का विरोध करने के लिए हुआ है। 2015 से मुझे पता है कि इनके बीच कितनी खींचतान और परेशानियां हैं। इनके नेता कहते रहेंगे की हम भाई-भाई हैं। हमारे बीच कोई गिले-शिकवे नहीं है।

उन्होंने कहा ये वही भाई-भाई हैं जो गले भी मिलते हैं और पेट-पीठ में छुरा भी घोंपते हैं। जिस दिन यह महागठबंधन बना था, मैंने उसी दिन कहा था कि अगला विधानसभा चुनाव आज के गठबंधन व्यवस्था में नहीं होगा। चुनाव से पहले इनका अलग होना तय है।

दो ब्लू प्रिंट जारी करेंगे पीके

बता दें कि जन सुराज पदयात्रा के 107वें दिन की शुरुआत गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत काशी टेंगराही पंचायत स्थित बुनियादी विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर पदयात्रा के लिए निकले।

इससे पहले प्रशांत किशोर ने प्रेसवार्ता में कहा कि जब पदयात्रा खत्म होगी उस समय बिहार के समग्र विकास के लिए दो अलग-अलग ब्लू प्रिंट विषयवार जारी किया जाएगा। मैं दूसरे नेताओं की तरह चुनावी घोषणा नहीं करूंगा, बल्कि उसका पूरा खाका आप सभी के समक्ष रखा जाएगा।

नेशनल

मध्य प्रदेश में में कांग्रेस को झटका, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गईं। निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था।

लोकसभा चुनाव के दौरान एक और बड़ा झटका कांग्रेस को बिना से लगा है बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही निर्मला सुप्रीम ने सभी को चौंकाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली।

निर्मला सुप्रीम ने दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था पहले चुनाव में वह महेश राय भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी से हारी थी 10 साल बाद फिर उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी महेश राय से हुआ इसमें उन्हें जीत मिली।

Continue Reading

Trending