Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पूरे परिवार की हत्या कर शख्स कर रहा था कुछ ऐसा, जानकर कांप जाएगी रूह

Published

on

Loading

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी ने अपने परिवार की हत्या करने के बाद के खुद भी जहर खा लिया। आरोपी का नाम ब्रजेश तिवारी है। वह पुलिस के स्पेशल ब्रांच में ड्राइवर के पद पर तैनात था।

ब्रजेश मूल रूप से पलामू जिले का रहने वाला है। वारदात के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी को देखकर हैरान रह गई। दरअसल, हत्या के बाद आरोपी अपनी पत्नी की लाश के बगल में बैठा था।

गंभीर हालत में उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वारदात को अंजाम देते समय आरोपी नशे में धुत था।

वह अपने परिवार के साथ बड़गाईं इलाके के चंद्रगुप्त नगर में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में धुत होकर घर लौटे 40 साल के ब्रजेश का 35 साल की पत्नी रिंकी देवी से विवाद हो गया।

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ब्रजेश ने हथौड़ा उठाकर पत्नी पर वार कर दिया। मां को पिटता देख बच्चे बचाने के लिए दौड़ पड़े। बच्चों ने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन ब्रजेश के सर पर मानों खून सवार था।

ब्रजेश ने अपनी 15 साल की बेटी खुशबू और 10 साल के बेटे बादल को भी नहीं बख्शा। ब्रजेश ने अपने दोनों बच्चों पर भी हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें भी मार डाला।

वारदात को अंजाम देने के बाद ब्रजेश ने खुद रांची के ही पंडरा इलाके में रहने वाली अपनी बहन को फोन कर तीनों की हत्या करने की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रजेश अपनी बेटी खुशबू के प्रेम प्रसंग से परेशान था। बेटी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। यही बात ब्रजेश को चुभ रही थी।

उसका मानना था कि यदि बेटी प्रेमी से शादी करती है तो वह कहीं समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा। इसलिए उसने पूरे परिवार को मार डाला।

इस घटना के बाद मकान मालिक बलदेव साहून ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाज कभी सुनने को नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जब वे ब्रजेश के कमरे में पहुंचे तो वहां शराब की बोतल, चूहा मारने की दवा पड़ी हुई थी। साहू ने बताया कि ब्रजेश का परिवार दो साल से यहां रह रहा था।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending