Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मशहूर साहित्यकार नरेश सक्सेना ने “बोलती रोशनाई” पुस्तक का किया विमोचन

Published

on

Loading

लखनऊ। मुद्रक प्रिंटर्स के तत्वावधान में प्रेस क्लब, तुलसी सिनेमा के निकट, हजरतगंज, लखनऊ में रविवार को डॉ. फूलकली ‘पूनम’ द्वारा लिखित गजल संग्रह ‘बोलती रोशनाई’ का विमोचन देश के प्रख्यात साहित्यकार नरेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट साहित्यकार राम मनोहर मिश्र (आई.ए.एस) एवं हीरालाल (आई.पी.एस) ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन (पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार) आर पी शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर फूलकली ‘पूनम’ में तमाम संघर्षों को सहते हुए ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर की विभूति की पुस्तक का प्रदेश स्तर पर विमोचन हो रहा है। ये हर्ष का विषय है।

इस अवसर पर अपने उद्बबोधन में देश के प्रख्यात साहित्यकार नरेश सक्सेना ने कहा कि इस ग़ज़ल संग्रह में डॉक्टर फूलकली जी ने अपने भाव को बेहद सुंदरता से परिभाषित किया है।

डॉ. फूलकली ‘पूनम’ ने कहा कि साहित्य सृजन के द्वारा मनुष्य अपने अंतर्मन में छुपे हुए भाव को लेखनी के  द्वारा कागज पर उतरता है। कई बार लेखनी से कुछ ऐसे भाव प्रवाहित जो जाते है जो कालजई बन जाते हैं। और समाज के लिए हर समय प्रासंगिक होते है।  इस ग़ज़ल संग्रह में डॉ. फूलकली ‘पूनम’ ने इस पुस्तक में यथार्थ परक, प्रेम आधारित और संदेश परक ग़ज़लों को स्थान दिया है।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending