Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जन्मदिन पर मायावती ने साधा कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना, कही ये बात

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कांग्रेस और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार भी कांग्रेस के रास्ते पर ही चल रही है और अपने राजनीतिक फायदे के लिए अर्थव्यवस्था चौपट कर रही है।

मायावती बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही हैं। इस दौरान मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस काल से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है, तनाव और भय का माहौल है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही देश में चारों तरफ अस्थिरता का माहौल पैदा हो गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब बनी हुई है। यह देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

मायावती ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब दौर से गुजर रही है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से ही जनता ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया था। अब भाजपा भी उसी के रास्ते पर चल रही है। यदि भाजपा ऐसे ही काम करती रही तो वह देश के बाकी राज्यों में भी सत्ता से बाहर हो जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तनाव और हिंसा फैलाने के मामले में कांग्रेस से भाजपा आगे है। पिछले लोकसभा चुनाव में वह वापस तो आ गई थी लेकिन अब उस तरह का प्रदर्शन दोहराना मुश्किल है। भाजपा के हाथ से एक-एक करके राज्य फिसलते जा रहे हैं। भाजपा की हालत कांग्रेस से भी बदतर होगी।

उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस की आलोचना छोड़कर भाजपा देश हित और गरीबी हटाने का कार्य करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यादती हुई है।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending