Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : युवती से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

दुराचार, उत्तर प्रदेश , बलिया, पुलिस, मुकदमा

Loading

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने गांव की ही एक युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि 19 वर्षीय युवती अपने घर में थी। पड़ोस के युवक अरविंद चैहान ने युवती को अकेली देख उसे दबोच लिया। युवती ने उससे बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों की दी।  परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending