Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

CAA Protest: AMU जा रहे थे पूर्व आईएएस अधिकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कन्नन आगरा से होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने कन्नन गोपीनाथ और उनके एक साथी को सैंया टोल प्लाजा से हिरासत में लिया।

कन्नन गोपीनाथन भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। केरल कैडर के आईएएस अधिकारी थे। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के फैसले के विरोध में कन्नन ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था अब वह नागरिकता कानून के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार एएमयू में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। पूर्व आईएएस अफसर गोपीनाथ कन्नन के अलीगढ़ आने की सूचना पर पुलिस सर्तक थी।

ग्वालियर से उनकी कार का पीछा किया गया। सैंया टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनकी कार रुकवाई और कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending