Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने सीएए के पक्ष में राजस्थान के जोधपुर में जनसभा की।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ऐलान किया कि जितना भी भ्रम फैलाना है, फैला लें लेकिन बीजेपी इस कानून पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी, एसपी, बीएसपी, केजरीवाल एंड कंपनी सभी इस कानून का विरोध कर रहे हैं, इन सभी को मैं चुनौती देता हूं कि वो साबित करें इससे किसी अल्पसंख्यक को नुकसान होगा।

राहुल गांधी पर तीखे शब्दों में हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा, अगर कानून पढ़ा है तो इसपर चर्चा करने के लिए आ जाइए। अगर नहीं पढ़ा है तो मैं आपको इटली में इसका ट्रांसलेशन भेजने के लिए तैयार हूं।

अमित शाह ने कहा कि सारी पार्टी एक हो जाएं, बीजेपी CAA पर एक इंच भी वापस नहीं आएगी। जितना भी भ्रम फैलाना है, फैला लो। लेकिन हम इस कानून पर पीछे नहीं हटेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के अंदर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है।

जिनको वोटबैंक की राजनीति करने की आदत है वही इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने CAA के खिलाफ दुष्प्रचार किया है, जिसकी वजह से देश के हजारों युवा गुमराह हुए। इसी वजह से हम CAA को लेकर जनजागरण कर रहे हैं।

गृह मंत्री बोले कि पाकिस्तान-बांग्लादेश-अफगानिस्तान से जो हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई और पारसी अल्पसंख्यक आए, उनकी किसी ने चिंता नहीं की। लेकिन मोदी सरकार ने इस वादे को निभाया।

अमित शाह बोले कि उनको भारत में नागरिकता देने का महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल समेत सभी नेताओं ने इसका वादा किया था, क्या ये भी सांप्रदायिक थे। कांग्रेस ने वोटबैंक की वजह से कुछ नहीं किया, लेकिन नरेंद्र मोदी 56 इंच की छाती वाले हैं वह किसी से नहीं घबराते हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending