Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नागालैंड के विधानसभा अध्यक्ष का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नागालैंड के विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ-योशू के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शोक प्रकट किया है। विखो कैंसर से पीड़ित थे।

मोदी ने ट्वीट किया, “नागालैंड के विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विखो-ओ-योशू के निधन पर बहुत दुखी हूं। वे एक मेहनती नेता थे जिन्होंने नागालैंड की प्रगति में अपना जीवन कुर्बान कर दिया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) नेता योशू इसी साल मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती कराए गए थे जब उनके कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। वरिष्ठ राजनेता योशू 2018 में एनडीपीपी में शामिल होने से पहले नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) में थे।

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending