Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, ये है वजह

Published

on

Loading

लखनऊ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंचीं। वह आज यहां पर पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल होंगी।

इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी। प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित अपनी रिश्तेदार व पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के आवास पर पहुंचीं और रात्रि विश्राम किया।

इसके बाद वह आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस की सलाहकार और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी।

प्रियंका फिलहाल नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के मसले पर योगी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही हैं। बैठक इसी रणनीति पर केंद्रित रहने के आसार हैं।

शाम चार से सात बजे तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचते ही बच्चों के मसले पर भी योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

उन्होंने ट्वीट किया कि “भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले।”

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending