Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, NRC-NPR पर कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां एनआरसी और एनपीआर की तुलना नोटबंदी से की और कहा कि ये दोनों कानून देश की जनता पर नोटबंदी की तरह टैक्स होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण दुनिया में देश की छवि बिगड़ी है। राहुल गांधी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “केंद्र सरकार देश को बांटने में लगी है। एनपीआर हो या एनआरसी, यह देश के गरीबों पर एक टैक्स है। नोटबंदी देश के गरीबों पर एक टैक्स था। नोटबंदी में लोगों को अपने पैसे निकालने के लिए पैसे देने पड़े, यह भी ठीक वैसी ही स्थिति है। गरीब आदमी अफसर के पास जाएगा, अपने कागज दिखाइए, नाम में कुछ गड़बड़ी है तो पैसे दीजिए। गरीबों की जेब से करोड़ों रुपये निकालकर फिर 15 लोगों की जेब में जाएगा।”

यहां आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने आए राहुल गांधी ने कहा, “एनपीआर और एनआरसी गरीबों पर एक आक्रमण है। केंद्र सरकार से गरीब पूछ रहा है कि हमें रोजगार कैसे मिलेगा, पैसा जेब से निकाल लिया, हमें मार दिया, लेकिन हमें मिला क्या।”

देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, “देश की अर्थव्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, ऐसा छत्तीसगढ़ में नहीं है। पहले दुनिया में माना जाता था कि आर्थिक विकास दर में भारत और चीन तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज पूरी दुनिया में कहा जा रहा है कि हिंदुस्तान में हिंसा हो रही है, महिलाओं को सड़कों पर नहीं चलने दिया जा रहा है, बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को यह नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ, अर्थव्यवस्था की धज्जियां क्यों उड़ाई गई।”

राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं पूर्व लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार, बी. के. हरिप्रसाद के साथ विशेष विमान से दिल्ली से रायपुर पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद सभी नेता हवाईअड्डे से एक बस में सवार होकर आयोजन स्थल पहुंचे, और आदिवासी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के बाद सभी वापस दिल्ली रवाना हो गए।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending