Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में CAA का विरोध, जामा मस्जिद के बाहर जमा हुए हजारों लोग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में जुमे की नमाज पढ़ने आए नमाज़ी CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली के जोरबाग इलाके में भी शुक्रवार को CAA के खिलाफ विरोधी मार्च निकाला गया, ये मार्च प्रधानमंत्री के आवास तक जाएगा। पूर्व विधायक शोएब इकबाल का कहना है कि जामा मस्जिद पर आज CAA-NRC-NPR के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन होगा, समय रहते प्रदर्शन खत्म भी हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले जुमे से प्रशासन और जनता दोनों ने कुछ ना कुछ सीखा है। मेरठ के एसएसपी अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार की नमाज़ को लेकर कहा कि आज कई धार्मिक नेता हमारे साथ फ्लैग मार्च में शामिल रहेंगे। शाम को पांच बजे के बाद इंटरनेट खोला जा सकता है।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending