Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : दुराचारी को 7 साल कैद

Published

on

उत्तर प्रदेश, सोनभद्र, फास्ट ट्रैक अदालत, दुराचार, न्यायालय

Loading

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक फास्ट ट्रैक अदालत में एक आरोपी पर दुराचार का मामला सिद्ध हो जाने पर अपर न्यायाधीश ने उसे सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की रकम न जमा करने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

मामले के अनुसार, वर्ष 2011 में बीजपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी जलीम शेख की पत्नी ममिकुन्निशां सब्जी के खेत की पहरेदारी कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही साबिर शेख पुत्र रुस्तम शेख वहां पहुंचा और जबरन उसके साथ दुराचार कर मौके से फरार हो गया था।  मामला थाने पर पहुंचने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्यायालय ने दोषी मानते हुए उसे सजा सुना दी।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending