Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल बजाज ने अमित शाह से कहा-लोग सरकार की आलोचना करने से डरते हैं, मिला ये जवाब

Published

on

Loading

मुंबई। देश के जाने-माने उद्योगपतियों में से एक राहुल बजाज अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि देश में इस वक्त खौफ का माहौल है, लोग सरकार की आलोचना करने से डर रहे हैं, क्योंकि लोगों में ये यकीन नहीं है कि उनकी आलोचना को सरकार में सराहा जाएगा।

उद्योगपति राहुल बजाज जब अपनी बातें कह रहे थे तो उनके ठीक सामने देश के गृह मंत्री अमित शाह थे। मुंबई में इकोनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड में दोनों शिरकत करने पहुंचे थे।

गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व रेलमंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी वाले पैनल से एक कार्यक्रम में बजाज ने कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन यदि हम आपकी खुली आलोचना करना चाहते हैं, तो यकीन नहीं कि आप उसे पसंद करेंगे। हो सकता है मैं गलत हूं, पर सभी यही महसूस कर रहे हैं।

बजाज ने पूछा, लोगों को सरकार से सवाल करने की इजाजत क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि लोगों को यूपीए सरकार की आलोचना की आजादी थी, लेकिन वर्तमान सत्ता ने डर व अनिश्चिता का माहौल बना रखा है। यूपीए-2 के कार्यकाल में हम किसी को भी कोस सकते थे।

जवाब में गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश में किसी तरह के भय का माहौल नहीं है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार की मीडिया में लगातार आलोचना होती रहती है, लेकिन आप फिर भी कह रहे हैं कि ऐसा माहौल है तो हमें सुधारने के लिए काम करना होगा।

शाह ने कहा सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। कोई आलोचना होती है तो उसके महत्व के आधार पर हम सुधार की कोशिश करते हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending