Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोडसे को देशभक्त बताने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट कर दी सफाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा में सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गोडसे पर दिए बयान के बाद उन्हें डिफेंस कमेटी से निकाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से भी बाहर निकाला जा सकता है। बुधवार को दिए बयान के बाद साध्वी ने इस पर सफाई दी है।

उनका कहना है कि उन्होंने “ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस”। भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कथित तौर पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इस पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

प्रज्ञा ने गुरुवार को ट्वीट किया, “कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है।

किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता, पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस।” सांसद प्रज्ञा ठाकुर की इस सफाई से यही लग रहा है कि उन्होंने संसद में गोडसे नहीं, बल्कि ऊधम सिंह को देशभक्त करार दिया था।

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending