Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब में सरकारी फरमान, खूब खाएं आलू

Published

on

पंजाब, आलू, मार्कफेड, सतलज ,ब्यास, प्रकाश सिंह बादल

Loading

चंडीगढ़| पंजाब और उसके पड़ोसी राज्य अगले कुछ सप्ताह अपने भोजन में आलू का अत्यधिक उपभोग कर सकते हैं। वजह है, इस वर्ष आलू की बंपर फसल होना। राज्य में आलू के अत्यधिक उत्पादन को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के तहत वितरित होने वाले भोजन में आलू का अधिक से अधिक उपयोग करने का निर्देश दिया है। पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद राज्य के 16 लाख स्कूली छात्रों के बीच वितरित होने वाले मध्याह्न भोजन में आलू के उपयोग को बढ़ाया जा सकता है। पंजाब में एक ओर जहां बेमौसम बारिश के कारण किसानों को गेहूं का उत्पादन बेहद कम रहने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर आलू पैदा करने वाले किसानों को इसके अत्यधिक उत्पादन से घाटा भी सहना पड़ सकता है।

पंजाब में मौजूदा सीजन में 22.6 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ है। देश के दूसरे राज्यों में भी आलू का उत्पादन अच्छा रहने से पंजाब के किसानों को घाटा हो सकता है। पंजाब में सतलज और ब्यास नदियों के बीच की बेहद उपजाऊ इलाके में इस वर्ष आलू की बंपर फसल हुई है। आलू के अत्यधिक उत्पादन के कारण थोक बाजार में इसकी कीमत काफी गिर गई है। पिछले वर्ष जहां आलू का थोक भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल था, वहीं इस बार 200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। आलू के बीज की कीमतों में भी 50 से 60 फीसदी की गिरावट आई है। पंजाब सरकार ने इसे देखते हुए सरकारी एजेंसियों, मार्कफेड और पंजाब मंडी बोर्ड को आलू की बिक्री में किसानों की मदद करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने मार्कफेड से किसानों से आलू की खरीद करने और अन्य राज्यों को आलू बेचने में किसानों की मदद करने के लिए कहा है। निकटवर्ती देशों को आलू की इस अत्यधिक उपज का निर्यात करने की दिशा में भी विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “अन्य देशों को निर्यात होने पर मार्कफेड ढुलाई भाड़े में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तथा दूसरे राज्यों को होने वाली बिक्री में 50 रुपये प्रति क्विंटर की छूट देगा।” सरकार ने राज्य से आलू खरीदने पर बाजार शुल्क एवं ग्रामीण विकास शुल्क में 30 अप्रैल तक दो से 0.25 फीसदी तक कम करने पर सहमति जताई है। किसानों का कहना है कि उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा कि वे अपने आलू गिरी हुई कीमतों पर ही बेचकर घाटा उठाएं या अभी अपने उत्पाद शीत भंडारगृहों में रख दें और बाद में कीमतें स्थिर होने पर बेचें।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending