Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शोहरत मिलते ही रानू मंडल के बदले तेवर? वायरल हो रहा है ये वीडियो

Published

on

Loading

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंची रानू मंडल का है। रानू का यह वीडियो उनकी सिंगिंग की वजह से नहीं बल्कि उनके बर्ताव की वजह से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल फैंस पर नाराज होती नजर आ रही हैं। हालांकि रानू को गुस्सा किस बात पर आया इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वायरल हो रहे वीडियो में रानू मंडल शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान वहां पर एक महिला प्रशंसक आती है और रानू का हाथ छूते हुए उन्हें कुछ कहने की कोशिश करती है।

रानू इस पर गुस्सा जाती हैं। महिला के कहने पर भी कुछ सुन नहीं रही हैं और उससे पूछ रही हैं कि ऐसे छूने का क्या मतलब है। वे महिला पर काफी गुस्सा करते हुए नजर आ रही हैं। फैन से किए गए इस बर्ताव पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending