Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लखवी की रिहाई पर अमेरिका चिंतित, इजराइल ने भी नाराजगी जताई

Published

on

lakhvi

Loading

वाशिंगटन। मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर चिंता व्यक्त करते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी हमले के दोषियों को सजा देने की प्रतिबद्धता का पालन करने को कहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता जेफ रैथके ने कहा कि हम मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को रिहा करने पर गंभीर रूप से चिंतित हैं। नई दिल्ली में मौजूद इजराइल के राजदूत डेनियल कारमन ने भी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर हैरानी और नाराजगी जताई है। इजराइल ने इसे आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जेफ रैथके ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे पर पिछले कई महीनों से पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बात कर रहा है और कल भी इस विषय पर बात की गई है। उन्होंने पाकिस्तान से मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने की प्रतिबद्धता का पालन करने का आग्रह किया। रैथके ने कहा, “आतंकवादी हमले सभी देशों की सामूहिक सुरक्षा व बचाव पर एक हमला है।”

लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा लखवी की हिरासत रद्द कर तुरंत रिहाई का निर्देश देने के एक दिन बाद शुक्रवार को उसे रावलपिंडी की अदियाला जेल से रिहा कर दिया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने मुंबई आतकंवादी हमले के दोषियों, उन्हें आर्थिक मदद करने वालों और उनके प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने में सहयोग का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से इस आतंकवादी हमले में मारे गए 166 निर्दोष लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में प्रतिबद्धता का पालन करने का आग्रह करते हैं। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों की भी मौत हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या इस फैसले से पाकिस्तान पर कोई प्रभाव पड़ेगा, रैथके ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की है। लेकिन वह किसी तरह के परिणामों और नतीजों का अनुमान नहीं लगा सकते। रैथके ने कहा, “यह पिछले कुछ घंटों में ही हुआ है। इसलिए यकीनन, हम इस घटना पर नजर रखेंगे और फैसला लेंगे कि इसके क्या परिणाम निकलते हैं।”

दूसरी ओर नई दिल्ली में इजराइली राजदूत डेनियल कारमन ने कहा, “इजराइल, मुंबई हमलों के मास्टमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर हैरान हो निराश है। उस घातक हमले में यहूदी सेंटर-नरीमन हाउस में इजराइली नागरिकों को भी शिकार बनाया गया था। यह रिहाई आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें इजराइल और भारत करीबी साझेदार हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending