Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अजय कुमार ‘लल्लू’ बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय कुमार लल्लू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले लल्लू कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता थे।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश में 41 सदस्यीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी बनाई गई है जिसमें युवा नेताओं को तरजीह दी गई है।

वरिष्ठ नेताओं को शामिल करते हुए दो विशेष कमेटियां भी बनाई गई हैं, जो कांग्रेस महासचिव को सलाह देंगी और रणनीतिक कार्ययोजना तैयार करेंगी। पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता की जिम्मेदारी विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को दे दी है। इसके साथ ही यूपी कांग्रेस में फिल्म अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। वे करीब तीन वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे।

नई प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इंचार्ज बनाए गए हैं। कुल 4 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 24 सचिव शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तुमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा में भी उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। वे अपनी संघर्षशील छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्नाव और शाहजहांपुर की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के संघर्ष में भी वे पीछे नहीं रहे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending