Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष

Published

on

साभार गूगल

Loading

नई दिल्ली। योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। स्वतंत्र देव सिंह मौजूदा समय में योगी सरकार में परिवहन मंत्री हैं।

केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद स्वतंत्र देव सिंह को यूपी की कमान सौंपी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है। स्वतंत्र देव सिंह को राजनीति का लंबा अनुभव है। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में उनकी अगुवाई में बीजेपी ने 29 में से 28 सीटें अपने नाम की थी।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, तीन की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending