Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बदायूं में आसमान से होने लगी नोटों की बारिश, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बदायूं जिला कचहरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कचहरी परिसर में अचानक नोटों की बारिश होने लगी।

हैरान रह गए न? दरअसल, नोटों से भरा बैग एक बंदर ले उड़ा और पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश करने लगा। हवा में उड़ते हुए नोट कुछ लोगों ने लूट लिए तो कुछ फट गए। इस नजारे को देखने के लिए बदायूं जिले की कचहरी परिसर में उस समय सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई जब आसमान से नोट बरसने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कचहरी में ही काम करने वाले वकील सोबरन सिंह अपने बैग में 65 हजार रुपये लेकर कोई पेमेंट करने के लिए ट्रेजरी जा रहे थे, तभी एक बंदर आया और उनके हाथ से नोटों का बैग छुड़ाकर ले गया।

बंदर कचहरी की शेड पर चढ़कर एक पेड़ पर चढ़ गया। वहां दो बंदरों में बैग की छीना-झपटी होने लगी तो बैग खुल गया। तब दोनों बंदर नोटों को बैग से निकालकर उड़ाने लगे।

शेड पर चढ़कर कुछ लोगों ने उड़ते हुए नोट जमा किए और बैग के मालिक को वापस किए। इस चक्कर में 8 हजार रुपये के नोट फट गए। बैग मालिक को 57 हजार रुपये ही वापस मिल पाए। यह घटना मंगलवार की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending