Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील में किशोरी को अंजाने में गोली लगी, मौत

Published

on

Loading

रियो डी जेनेरियो| ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में एक 16 वर्षीया किशोरी की अंजाने में गोली लगने से मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ब्राजील के समाचार पत्र ‘ओ ग्लोबो’ ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि गुरुवार को रियो डी जेनेरियो के जैकरेपगुवा शहर में नेल्सन पिकेट इंटरनेशनल रेसवे के पास अंजाने में किशोरी के पीठ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल के पास से दो कार बरामद किए गए हैं, जिन पर गोलियों के निशान हैं, हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है।

रियो डी जेनेरियो में अंजाने में गोली लगने से होने वाली मौतों का मामला तब खासा चर्चा में आया जब पिछले सप्ताह एक 10 वर्षीय लड़के की अलेमाओ कॉम्प्लेक्स में एक पुलिस अभियान के दौरान गोली लगने से मौत हो गई।

लड़के की मां का कहना है कि उसके बेटे की मौत एक सैनिक की गोली से हुई है, जिसने लड़के के मोबाइल फोन को बंदूक समझ कर उस पर गोली चला दी थी।”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending