Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

69 साल के हुए पीएम मोदी, दिग्गज हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज यानि 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोमवार रात से ही उनके समर्थक पूरे देश में उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं।

जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे हैं। मंगलवार की सुबह पीएम सरदार सरोवर बांध पहुंचे। हवाई यात्रा के दौरान उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें स्टैचू ऑफ यूनिटी का एरियल व्यू नजर आ रहा है। 69वें जन्मदिन पर पीएम मोदी अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लेंगे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई राजनीतिक दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्विटर पर पीएम मोदी को बधाई देते उनकी लंबी और स्वास्थ्य आयु की कामना की।

सोनिया के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी बधाई दी है। विराट ने ट्विटर पर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी स्वस्थ रहने की कामना की।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending