Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

खुद पर चिल्लाने वाली लड़की को प्रियंका ने दिया करारा जवाब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय सेना के पक्ष में बोलने पर पाकिस्तानी लड़की द्वारा आलोचना झेलने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लड़की को करारा जवाब दिया। पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा को संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना राजदूत होने के बावजूद भारतीय सेना के पक्ष में ट्वीट करने के लिए पाखंडी कहा था। लड़की की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई जिसके बाद उसने ट्वीट कर कहा कि अभिनेत्री ने उसे ऐसे पेश किया जैसे कि वह ‘खराब इनसान’ है।

लॉस एंजेलिस में हुए कार्यक्रम में प्रियंका ने लड़की से कहा, “मेरे पाकिस्तान के कई सारे दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है जिसके मैं पक्ष में हूं, लेकिन मैं देशभक्त हूं। मैं माफी मांगती हूं, अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हों, जो मुझे पसंद करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी का अपना एक मध्य मार्ग होता है जिस पर हमें चलना होता है, जैसा कि शायद आप भी कर रही हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आई हैं, चिल्लाइए नहीं। हम सभी यहां प्यार के लिए हैं।”

प्रियंका की टिप्पणी पाकिस्तानी लड़की के इस आरोप के बाद आई, जिसमें लड़की ने अभिनेत्री को पाखंडी बताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया था। लड़की ने कहा था, “आप संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसडर हैं और पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं।।आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। एक पाकिस्तानी के रूप में मैंने और भी लाखों लोगों ने आपको आपके व्यापार में सहयोग किया है।” दरअसल यह लड़की प्रियंका के फरवरी 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद किए गए एक ट्वीट के संदर्भ में बात कर रही थी, जिसमें प्रियंका ने भारतीय वायुसेना के पक्ष में ट्वीट करते हुए लिखा था, “जय हिंद।”

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की काफी आलोचना हुई। इसके बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर आयशा मलिक के रूप में अपनी पहचान उजागर करते हुए ट्वीट किया, “हेलो, मैं ही वह लड़की हूं जो प्रियंका चोपड़ा पर ‘चिल्लाई’ थी। उनके मुंह से यह सुनना बहुत कठिन था कि हम पड़ोसी हैं और हमें एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए। यह सलाह वह अपने प्रधानमंत्री को दें। भारत और पाकिस्तान दोनों खतरे में हैं। और, ऐसे समय में उन्होंने परमाणु युद्ध के समर्थन में ट्वीट कर दिया।”

इसके बाद आयशा ने लिखा, “इससे मुझे उस दौर की याद आ जाती है जब मैं अपने परिवार के पास नहीं पहुंच पा रही थी क्योंकि ब्लैकआउट किया गया था और मैं कितना डरी हुई और असहाय थी। उनकी बातों ने ऐसा दिखाया जैसे कि मैं बुरी हूं। संयुक्त राष्ट्र की राजदूत होने के नाते यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। सॉरी, नहीं पता था कि मानवीय संकट के बारे में बात करना ‘भड़ास’ निकालना होता है।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending