Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीरी लड़कियों पर विवादित टिप्पणी करने पर सीएम खट्टर पर भड़के राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कश्मीरी लड़कियों विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके इस विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हमला बोला है।

राहुल ने ट्विटर के जरिए हरियाणा सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीरी महिलाओं पर टिप्पणी घृणित है। साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि महिलाएं पुरुषों के हक वाली संपत्ति नहीं हैं। दरअसल, जम्मू कश्मीर से केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है, जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस से संबंधित एक विवादित बयान दिया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, ‘हरियाणा के सीएम, खट्टर की कश्मीरी महिलाओं पर टिप्पणी घृणित है और यह दर्शाता है कि कमजोर, असुरक्षित और दयनीय आदमी के साथ आरएसएस की वर्षों की ट्रेनिंग क्या करता है। महिलाएं पुरुषों के स्वामित्व वाली संपत्ति नहीं हैं।’ उन्होंने कहा था कि अब कश्मीरी लड़कियों को शादी करके यहां लाने का रास्ता साफ हो गया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending