Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वो 8 दमदार भाषण जिससे पूरी दुनिया में छा गई थीं सुषमा स्वराज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 67 साल की थी। मंगलवार रात को हार्ट अटैक के बाद उन्हें एम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था।

तमाम कोशिशों के बाद डॉक्टर उन्हें बचा न सके। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनका पार्थिक शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा गया है।

दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुषमा स्वराज एक कुशल प्रशासक और नेता तो थीं ही लेकिन भारतीय राजनीति में उन्होंने प्रखर और ओजस्वी वक्ता के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई।

कई बार वो अपने भाषण से विपक्षी नेताओं के लाजवाब कर दिया करती थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद उन्हें बीजेपी का सबसे प्रखर वक्ता माना जाता था।

देश और विदेश में दिए उनके भाषण अब इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। आईए देखते हैं ऐसे ही कुछ भाषण जिसकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending