Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इसरो का ऐलान, अब 22 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-2

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-2 मिशन एक बार फिर तैयार है प्रक्षेपण के लिए। इसरो ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबियों को ठीक कर लिया है। चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे उड़ान भरेगा। दरअसल चन्द्रयान-2 सोमवार 15 जुलाई को उड़ान भरने वाला था मगर तकनीकी खराबी के चलते इसका लॉन्च रोक दिया गया था।

15 जुलाई को प्रक्षेपण टल जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों ने लांच की संभावित तारीख 20 से 23 जुलाई के बीच बताई थी। एक अधिकारी ने बताया कि रॉकेट लांच की तारीफ पर विचार किया जा रहा है मगर अब आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को दोपहर 2:43 पर अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। इसरो के अधिकारियों ने पहले बताया था कि तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक कर लिया गया है।

आपको बता दें कि राकेट को दूसरे चन्द्रमा मिशन चंद्रयान-2 को लेकर 15 जुलाई तड़के 2:51 पर उड़ान भरनी थी मगर उड़ान से एक घंटे पहले रॉकेट में हुई तकनीकी खराबी का पता लगने पर ये मिशन निरस्त कर दिया गया। इसरो ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया।

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending