Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

खुद को हिंदू बताकर मुस्लिम महिला ने की पुजारी से शादी, सुहागरात के बाद हुआ कुछ ऐसा….

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद को हिंदू बताकर पुजारी से शादी कर ली और अगले दिन भागने की कोशिश में पकड़ी गई।

अपनी पोल खुलते देख महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया।

मामला राजगढ़ के खिलचीपुर के गादिया कला गांव का है। दरअसल, यहां एक पुजारी से दलाल ने सवा लाख रुपए लेकर एक शादीशुदा मुस्लिम महिला को हिंदू बताकर पुजारी से करा दी।

महिला ने शादी के अगले ही दिन भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसे रोका। इसके बाद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित का नाम अशोक है। अशोक काफी समय से अपनी शादी की कोशिश में था। इसी बात का फायदा उठाते हुए नारायण नाम के दलाल ने उससे सवा लाख रुपए एक महिला से शादी करा दी।

पीड़ित पुजारी के मुताबिक नारायण ने उस महिला का नाम गीता बताया गया था। इसके बाद महिला को राजगढ़ बुलाते हुए नारायण ने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। बाद में कोर्ट मैरिज कराने की बात कर वह सवा लाख रुपए लेकर निकल गया।

शादी के बाद गादिया कला पहुंची महिला ने बीमार होने का बहाना बनाना और इलाज के लिए खिलचीपुर लाने पर वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

महिला ने पुलिस के सामने सारी कहानी बताई। उसका नाम हिना खान है और शादीशुदा है। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी दलाल नारायण सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending