Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेसी के हमशक्ल होने का फायदा उठाकर शख्स ने बनाए 23 लड़कियों से संबंध, फिर कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। इस दिग्गज फुटबॉलर का नाम खेल की वजह से नहीं बल्कि धोखाधड़ी के मामले में चर्चा में आया है।

हालांकि धोखाधड़ी का आरोप मेसी पर नहीं उनके हमशक्ल पर लगा है। ईरान के रहने वाले रेजा पारास्तेश पर आरोप है कि उसने मेसी की शक्ल का फायदा उठाकर 23 महिलाओं से संबंध बनाए है।

रेजा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।एक इंटरव्यू में रेजा ने इसे झूठ करार देते हुए कहा कि यह खबर मुस्लिम देशों में फैल रही है जो खतरनाक है।

मुझे इस खबर से पूरी दुनिया में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि मेरे परिवार को भी भला बुरा कहा जा रहा है।आपको बता दें कि 26 साल के रेजा तेहरान में रहते हैं। वो पेशे से मॉडल हैं।

रेजा उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब पिता के कहने पर उन्होंने बार्सिलोना की जर्सी पहनकर फोटो खिंचावाई थी। देखते ही देखते रेजा की फोटो वायरल हो गई और वो पूरी दुनिया में फेमस हो गए।

रेजा की शक्ल मेसी से इतनी ज्यादा मिलती है कि लोग उन्हें ईरानी मेसी कहने लगे। खुद पर धोखाधड़ी के लगे आरोपों पर रेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया।

वीडियो में रेजा ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वैसी कोई हरकत नहीं की है। उन्होंने कहा मैंने 23 महिलाओं से संबंध बनाए क्योंकि उन्हें लगा मैं मेसी हूं। अगर यह सच होता तो कोई न कोई मेरे खिलाफ जरूर शिकायत करता और मुझे जेल हो गई होती।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending