Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर चला ‘कबीर सिंह’ का जादू, दूसरे दिन हुई बंपर कमाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ रिलीज के पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शनिवार को भी फिल्म की कमाई जबरदस्त रही है।

दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 22.71 करोड़ रहा। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 42.92 करोड़ की कमाई कर ली है। दूसरे दिन के कलेक्शन के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से फिल्म 27-28 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

फिल्म कबीर सिंह की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म देखने के बाद हर कोई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है।

3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कबीर सिंह को अच्छा रिस्पांस मिलते देख शाहिद भी काफी खुश हैं। फिल्म को प्यार देने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

बता दें कि फिल्म कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका को खोने के बाद शराब और नशे में डूब जाता है और बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, आदिल हुसैन, सोहम मजूमदार और सुरेश ओबेरॉय हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending