Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कड़ी धूप में साइकिल से ऑफिस पहुंचे मोदी सरकार के मंत्री, संभाला कार्यभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सोमवार को पहली बार अपने ऑफिस पहुंचे। हर्षवर्धन अपने पहले दिन साइकिल से ऑफिस पहुंचे।

ऑफिस में पहली बार पहुंचने पर मंत्रालय के कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर डॉ. हर्षवर्धन का साइकिल से ऑफिस पहुंचने को एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा सकता है।

भारतीय राजनीति में डॉ. हर्षवर्धन की पहचान उनकी सादगी के लिए रही है। केंद्र सरकार में मंत्री होते हुए वह अक्सर आम लोगों से मिलते रहते हैं। उनकी सादगी और मैत्रीपूर्ण सरल स्वभाव की सराहना उनके विरोधी भी करते हैं।

डॉ. हर्षवर्धन के अलावा मोदी सरकार के एक और मंत्री साइकिल से सफर करने के लिए मशहूर हैं। हाल ही मोदी सरकार में मंत्री बने मनसुख मांडविया भी साइकिल से सफर करने को लेकर जाने जाते हैं।

इतना ही नहीं 30 मई को मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी वह साइकिल से पहुंचे थे। मांडविया ने साइकिल से शपथ ग्रहण में जाने के बारे में कहा, ‘मेरे लिए साइकिल पर शपथ ग्रहण में जाना कोई फैशन नहीं है, बल्कि यह मेरा पैशन है। मैं संसद में हमेशा साइकिल पर सवार होकर जाता रहा हूं। यह पर्यावरण के हित में है। इससे ईंधन की बचत होती है और इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।’

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending