Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह के बाद कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? सबसे पहले जानिए यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद अब पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

शनिवार को गृह मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद शाह ने रात 9 बजे पार्टी महासचिवों की बैठक की। बैठक में राज्यों के संगठन में चुनाव कराए जाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश नड्डा का नाम सबसे आगे चल रह है। जेपी नड्डा 2014 के मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। नड्डा के अलावा भूपेंद्र यादव का भी नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि देश भर में पचास प्रतिशत से ज़्यादा राज्यों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

इससे पहले सितंबर 2018 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending