Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू-कश्मीर के त्राल में CRPF पर आतंकी हमला, गोलीबारी जारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के त्राल में शुक्रवार दोपहर सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया है।

जिस जगह ये हमला हुआ है वह पर सीआरपीएफ की 180 बटालियन का कैंप है। सूत्रों के मुताबिक कैंप के आसपास अभी भी कई आतंकियों के छुपे हुए हैं जिस वजह से सेना के जवान लगातार गोलीबारी कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला किया गया था। तब भी CRPF कैंप को ही निशाना बनाया गया था।

14 फरवरी को पुलवामा में कैंप पर हमला हुआ था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए वायुसेना में घुसकर आतंकी अजहर मसूद के कैंपों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending