Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुजरात में सोना लूटने का आरोपी बिहार में गिरफ्तार

Published

on

Loading

सासाराम| गुजरात के राजकोट शहर स्थित जेवरों की एक दुकान से 14 किलो सोना लूटने के आरोपी एक व्यक्ति को बिहार पुलिस ने रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया। रोहतास के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने शुक्रवार को बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना के डुमरिया गांव में छापेमारी कर गुजरात के मोस्ट वांटेड अपराधी अर्जुन राम को गिरफ्तार किया गया है।”

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर गुजरात के राजकोट शहर की एक सराफा दुकान से 14 किलो सोना लूटने का आरोप है। उसके खिलाफ राजकोट के ए-डिवीजन थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, अर्जुन गुजरात के आभूषण व्यापारी के यहां काम करता था और इसी दौरान वह सोना लूटकर फरार हो गया था। गुजरात पुलिस ने इसकी सूचना रोहतास पुलिस को दी थी और गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending