Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल पर शख्स ने उड़ते हुए मारी लात, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर पर एक शख्स ने हमला कर दिया। उन पर ये हमला साउथ अफ्रीका का एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान हुआ।

दरअसल, अर्नाल्ड एक स्पोर्ट्स इवेंट में शिरकत करने साउथ अफ्रीका पहुंचे थे। इवेंट के दौरान अचानक एक शख्स पीछे दौड़ता हुआ आया और उन्हें फ्लाइंग किक मार दी।

शख्स के हमले से अर्नाल्ड गिर गए। इससे पहले कि शख्स पूर्व गवर्नर पर दोबारा हमला करता उसे पकड़ लिया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी दी है। साथ ही फिक्र करने पर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने फैंस का शुक्रिया अदा भी किया।

आपको बता दें कि अर्नाल्ड श्वार्जनेगर द टर्मिनेटर, कमांडो और टोटल रिकॉल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह जाने-माने बॉडी बिल्डर भी रह चुके हैं।

इतना ही नहीं एक्टिंग के अलावा अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वह कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर भी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending