Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

23 साल की लड़की से 100 लड़को ने जबरन बनाए संबंध, शिकायत लेकर जब पुलिस के पास गई तो….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 23 साल की एक लड़की ने दावा किया है कि उनके साथ 100 से अधिक पुरुषों ने रेप किया। पीड़िता ने 100 पुरुषों के अलावा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की के मुताबिक इसकी शिकायत पुलिस में करने के बाद पुलिस ने उन्हें कई बार गिरफ्तार किया।

 

घटना इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्क्स की है। लड़की के मुताबिक उसके साथ अपराध की शुरुआत 11 साल की उम्र से ही हो गई थी। लेकिन अगले 5 सालों तक अधिकारियों ने आंखें मूंदे रखीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को घटना की जानकारी हो चुकी थी।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को पता था कि महिला की ट्रैफिकिंग की जा रही है और कई पुरुष उनका यौन शोषण कर रहे हैं। आरोपी महिला को ड्रग दे दिया करते थे। एक बार पकड़े जाने पर पुलिस ने ड्रग रखने के लिए महिला को ही चेतावनी दी थी।

महिला ने कहा कि उन्हें करीब 5 बार गिरफ्तार किया गया था। बाद में महिला पुलिस के पास औपचारिक शिकायत लेकर गई थी। कोर्ट में महिला ने तमाम आरोपों को दोहराया, जिसके बाद आरोपियों को सजा सुनाई गई।

आरोपियों को सजा मिलने के बाद लड़की का कहना है कि उसे आरोपियों के परिवार द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल वह पुलिस सुरक्षा में रह रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ड्रग एडिक्ट थे, जबकि मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इस वजह से वह सड़कों पर भटकती थी, जहां से उसे ट्रैफिकिंग के लिए ले जाया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending